मालविका क्लब ने चिकित्सकों को पर्सनल प्रोटेक्टर किट उपलब्ध कराएं

उज्जैन । मालविका क्लब  जो  कि  उज्जैन  में  कार्यरत  शाशकीय अधिकारियों की पत्नियों का क्लब है के  द्वारा   पचपन हजार  रुपये  एकत्रित  कर  चिकित्सको  को  पर्सनल प्रोटेक्शन  किट   उपलब्ध  करवाए  है । उल्लेखनीय  है कि  इस   क्लब की  अध्यक्ष इन दिनों श्रीमती उर्मिला शर्मा पत्नी  श्री आनंद  कुमार शर्मा   हैं।


        डाक्टरों को कोविड मरीज़ों के उपचार के  दौरान   सुरक्षा   में आने वाली  पी पी ई   किट क्लब की ओर से प्रदान की  है | विभिन्न सदस्यों ने कुल मिलाकर पचपन हज़ार रुपए इसके लिए धनराशी एकत्रित की थी ।  अधिकारियो  की  पत्नियों  के  क्लब  का  यह  कार्य  प्रेरक  एवम  अनुकरणीय  है ।